फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्राफेस्ट में दिखा तकनीक और संस्कृति का संगम

ग्राफेस्ट में दिखा तकनीक और संस्कृति का संगम

Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ग्राफेस्ट में दिखा तकनीक और संस्कृति का संगम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ग्राफि क एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट की दूसरी शाम अमेरिकन इलेक्ट्रानिक म्यूजिक ग्रुप मेजर लेजर के सदस्य जिलेनियर ने जमकर धमाल मचाया। दुनिया के जाने माने कलाकार जिलेनियर के गीतों पर छात्र-छात्राएं देर तक नाचे। इससे पहले सोमवार को ग्राफेस्ट के दूसरे दिन तकनीकी व प्रबंधन क्षमता से जुड़ी स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

अमेरिका समेत कई देशों में धूम मचाने वाले जिलेनियर ने अपने प्रसिद्ध गीत ऑल वी नीड इज समबॉडी टू लीन ऑन और गिव मी दी टिंग एड मेक मी लाइट इट अप को अपने खास अंदाज में डीजे पर प्रस्तुत करके संगीत के नशे का अहसास कराया। इसके साथ ही जिलेनियर ने परटिकुला, टिप पॉन इट, नो नो बैटर, बसकांडो, ह्यूलास जैसे गीतों को डीजे की धुन से जोड़कर युवाओं का दिल जीत लिया। ग्राफेस्ट के तकनीकी मुकाबलों में मारियो ब्रिज में 60 प्रतिभागियों के बीच बीटेक इलेक्ट्रिकल के अमन गोयल ने पहला, मानसी गुप्ता ने दूसरा और चैतन्य सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। लकड़ी के ब्लॉक्स से दीवार बनाने के मुकाबले में आज 45 प्रतिभागी अगले राउंड में पहुंच गए। बायोटेक इंजीनियरिंग के रोचक मुकाबले बैक्टीरिया आर्ट में आज प्रतियोगियों की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई। इस मुकाबले में बैक्टीरिया की मदद से रंग-बिरंगे पेंट तैयार करके युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधन क्षमता से जुड़ी स्पर्धाओं में टाई द नॉट्स में बीबीए के जावेद अख्तर और विनीषा गोयल की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। इस मुकाबले में निकीता सिंह व नव्या मिश्रा की टीम दूसरे और नंदिनी सहदेव और अंशा बजाज की टीम तीसरे स्थान पर रही। विभिन्न ब्रॉण्डों की टैग लाईन तैयार करने की प्रतियोगिता जम्बल दुनिया में संकल्प सूद व मोहित गुन्सल ने प्रथम, निकिता गुंसाई व सृष्टि नेगी ने द्वितीय और प्रगति व कृति रानी ने तृतीय पुरस्कार जीता। ब्लॉगनर्डस में अंकिता होलेरिया, रोहित रावत व वरुण पंत प्रथम और सौम्या रंजन, गौरव कोठारी व उर्वशी बालियान द्वितीय रहे। ग्राफेस्ट के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक मुकाबलों में पंजाबी विरसा में भांगडा को एकदम नए अंदाज में देशभक्ति से जोड़कर अजय सिंह रावत, रोहित ध्यानी, प्रभजीत सिंह, प्रगति चमियाल, हरप्रीत कौर की टीम ने खूब तालियां बटोरी। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी की सुमन का नृत्य, यौन उत्पीड़न पर आईना ग्रुप की प्रस्तुति, भीमताल के छात्र-छात्राओं का एकांकी और रिदम स्लेव्स का वेस्टर्न डांस, राधा एंड ग्रुप का राजस्थानी नृत्य बहुत पसंद किए गए। इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. आरसी जोशी, कुलपति डॉ. एलएमएस पालनी, ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला भी मौजूद रहे। ग्राफेस्ट की आखिरी शाम आठ मई को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक अपनी आवाज का जादू चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed