{"_id":"5af0b2a04f1c1be2798b844e","slug":"121525723808-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंचे समर वैली व एन मैरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंचे समर वैली व एन मैरी
Updated Tue, 08 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। सेंट थॉमस कॉलेज में खेली जा रही 23वीं गार्डनर प्रीमियर लीग में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में समरवैली स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। आकांक्षा ने 10 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजाराम मोहन राय एकेडमी की टीम शुभांगी के आठ रनों के बावजूद छह रनों से मुकाबला हार गई। दूसरे मुकाबले में एन मैरी स्कूल ने रीतिका के 10 रनों की बदौलत 55 रन बनाए। दून पब्लिक स्कूल की टीम 51 रन ही बना सकी। अनुष्का ने 12 रन बनाए। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल सेंट थॉमस व एन मैरी और दूसरा समरवैली स्कूल व न्यू दून ब्लॉसम के बीच होगा।