फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुस्लिम समाज को तरक्की के लिए इल्म बेहद जरूरी

मुस्लिम समाज को तरक्की के लिए इल्म बेहद जरूरी

Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समाज को तरक्की के लिए इल्म बेहद जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में रविवार को लोकतंत्र पर जोरदार चर्चा हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने मुस्लिम समाज के आरक्षण से लेकर वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी प्रोफेसर विलास खरात ने की।

राज्य स्तरीय सम्मेेलन का शुभारंभ रविवार को जिला पंचायत सभागार में मजाहुरुल उलूम सहारनपुर के प्रोफेसर मौलाना निसार अहमद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश में मुस्लिम समाज के हालात पर रोशनी डाली। शहर काजी मौलाना मो. अहमद कासमी ने कहा कि मुस्लिम समाज को तरक्की के लिए इल्म (शिक्षा) बेहद जरूरी है। सम्मेलन में क्या भारत में लोकतंत्र है और इसके चारों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्याय पालिका और मीडिया निष्पक्ष रूप से काम कर रहे हैं? पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। चर्चा के दौरान भारत में मुसलमानों की स्थिति, मंडल रिपोर्ट-1992, एफ डीआई जैसे कई विषयों पर भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हर्षपति, अनिल कुमार, बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष इनाम अली, अधिवक्ता बेग, मुस्कान जैदी, ले. कर्नल कादिर हुसैन(रिट.), हाफिज अकरम कुरैशी आदि वक्ताओं ने विचार रखे। सम्मेलन सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक दो सत्रों में आयोजित हुआ। सम्मेलन का संचालन मौलाना निसारुद्दीन हक्कानी नदवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed