फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड में एक और प्राइवेट विश्वविद्यालय

उतराखंड में एक और प्राइवेट विश्वविद्यालय

Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में एक और प्राइवेट विश्वविद्यालय
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड में एक और प्राइवेट विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ गया। बुधवार को सरकार ने सरदार भगवान सिंह इंस्टीट्यूट का प्राइवेट विश्वविद्यालय अधिनियम पास कर दिया। इसके साथ ही सूबे में प्राइवेट विवि की संख्या 12 से बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। आने वाले समय में इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।
प्रदेश में इस वक्त 30 विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इनमें 11 राज्य विश्वविद्यालय, 11 प्राइवेट विश्वविद्यालय, तीन डीम्ड विश्वविद्यालय, एक केंद्रीय विवि, चार राष्ट्रीय स्तर के विवि शामिल हैं। कई और प्राइवेट विश्वविद्यालयों की स्थापना की प्रक्रिया शासन में लंबित है। द शिवालिक हिल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डोईवाला के सनगांव में विवि बनाने की प्रक्रिया भी गतिमान है। इसके अलावा कोर रुड़की की फाइल भी गतिमान है। बुधवार को सरकार ने एसबीएस प्राइवेट यूनिवर्सिटी का एक्ट पास कर दिया। इसके साथ ही नए सत्र से यह कॉलेज बतौर विवि काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

सूबे में कुल विश्वविद्यालय
राज्य विवि : जीबी पंत विवि, कुमाऊं विवि, संस्कृत विवि, दून विवि, मुक्त विवि, तकनीकी विवि, आयुर्वेद विवि, औद्यानिकी एवं वानिकी विवि, श्रीदेव सुमन विवि, एचएनबी मेडिकल विवि, आवासीय विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट विवि : देव संस्कृति विवि, डीआईटी विवि, ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि, हिमगिरी जी विवि, इक्फाई विवि, आईएमएस यूनिसन विवि, मदरहुड विवि, स्वामी राम हिमालयन विवि, पेट्रोलियम विवि, पतंजली विवि, उत्तरांचल विवि, एसजीआरआर विवि और एसबीएस प्राइवेट यूनिवर्सिटी।
डीम्ड विवि : एफआरआई विवि, गुरुकुल कांगड़ी विवि, ग्राफिक एरा विवि।
केंद्रीय विवि : एचएनबी केंद्रीय विवि।
राष्ट्रीय स्तर के संस्थान : आईआईटी रुड़की, एनआईटी श्रीनगर, आईआईएम काशीपुर, एम्स ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed