{"_id":"5ab0263f4f1c1bbc758b669e","slug":"121521493567-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला 22 को, 2100 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला 22 को, 2100 को मिलेगा रोजगार
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास मिशन और टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी स्किल काउंसिल के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का आयोजन 22 मार्च को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जाएगा। जिसमें देश की नामी 15 कंपनियों के प्रतिनिधि करीब 2100 पदों पर बेरोजगारों के साक्षात्कार लेंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में लीला, सोडक्सो, कंपास, बर्गर किंग, सरोवर, केवेंटर्स, फर्न, लेमन ट्री, बर्बेके नेशन, स्टैंडर्ड लिविंग आदि कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। मेला 22 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च तक विभाग के वेब पोर्टल www.ncs.gov.in और www.thsc.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। बताया कि मेले में समस्त शैक्षिक योग्यता का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन व आधार कार्ड मूल रूप में एवं उनकी छायाप्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।