{"_id":"5a946d744f1c1bcb268bc108","slug":"121519676788-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि को अपना बता निर्माण रुकवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि को अपना बता निर्माण रुकवाने की मांग
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर/ब्यूरो उजाला, मसूरी
नगर पालिका की ओर से कैमल बैक रोड स्थित माउंट रोज के पास प्रस्तावित निर्माणाधीन भवन की भूमि पर एक व्यक्ति ने अपना दावा किया है। भूमि पर अपना मालिकाना हक जताते हुए उसने एसडीएम और एमडीडीए को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। कैमल बैक रोड स्थित उक्त जमीन पर पालिका की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, सोमवार को सुभाष चंद्र साहनी और हरीश चंद्र साहनी ने भूमि को अपना बताते हुए कहा कि हमने इसे 1987 में खरीदा था। इसके सभी दस्तावेज भी हमारे पास हैं, लेकिन पालिका की ओर से जबरन हमारी भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका ने दुकानों के निर्माण के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से भी कोई अनुमति नहीं ली है। उधर, आरोपों पर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही इस संबंध में उन्हें किसी का कोई शिकायत पत्र मिला है। मामला संज्ञान में आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।