{"_id":"5a84999b4f1c1bca798b9b43","slug":"121518639515-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक सूचना आयोग में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक सूचना आयोग में तलब
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आदेशों का पालन न होने पर उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने राजाजी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक किशन चंद को तलब किया है। आयोग की उप सचिव शालिनी नेगी ने आठ मार्च को लिखित स्पष्टीकरण एवं समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।
आरटीआई कार्यकर्ता ऋषिकेश निवासी विनोद कुमार जैन ने राजाजी टाइगर रिजर्व में हुए कुछ कार्यों एवं फायर वाचरों की तैनाती के संबंध में कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने आयोग में अपील की। आयोग ने इस मामले में 25 जून 2016, 24 अक्तूबर 2016 एवं 25 अक्तूबर 2016 को 25-25 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई थी, लेकिन यह धनराशि संबंधित अधिकारी के खाते से आहरित कर राजकोष में जमा नहीं की गई। आदेश का पालन न होने पर विनोद कुमार ने सूचना आयोग को जानकारी दी। इस पर सूचना आयोग ने तीन फरवरी 2018 को उप वन संरक्षक को नोटिस जारी कर आयोग में तलब किया है।