फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब नगर निगम भी भरेगा सैंपल

अब नगर निगम भी भरेगा सैंपल

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
अब नगर निगम भी भरेगा सैंपल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अब नगर निगम मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी लगाम कसेगा। निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम जल्द अभियान चलाकर सैंपल भरेगी।

नगर निगम क्षेत्र संख्या में हजारों की संख्या में छोटे बड़े होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें हैं। मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लग सके, इसे लेकर नगर निगम भी सैंपलिंग अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल को टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद फरवरी में फूड सैंपलिंग अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा पहले से ही सैंपल लिए जाते हैं। लेकिन, अब नगर निगम द्वारा भी फूड सैंपलिंग की जाएगी। बताया कि फूड सैंपलिंग के बाद उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद अगर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed