फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्टेशन से मंडी तक रविवार को ही बंद रहेगा बाजार

स्टेशन से मंडी तक रविवार को ही बंद रहेगा बाजार

Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन से मंडी तक रविवार को ही बंद रहेगा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व अन्य व्यापारियों से वार्ता के बाद डीएम ने वर्ष 2018 के लिए रेलवे स्टेशन से निरंजनपुर मंडी तक का बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार ही रखने के आदेश दिए हैं। बाजार की साप्ताहिक बंदी पहले सोमवार तय हुई थी, लेकिन शनिवार को डीएम ने बंदी पूर्ववत (रविवार) रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मसूरी समेत कई अन्य स्थानों में भी साप्ताहिक बंदी के दिन घोषित किए गए हैं।
डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून क्षेत्र में प्रेमनगर, चकराता रोड (बल्लूपुर चौक से आगे) तथा कैंटोनमेंट के क्षेत्र डाकरा बाजार, गढ़ीकैंट, पंडितवाड़ी, कौलागढ़, वसंत विहार, रेलवे स्टेशन देहरादून से निरंजनपुर मंडी तक साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी। इसमें आढ़त बाजार सहारनपुर चौक एवं पटेल नगर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र में कुलड़ी बाजार, माल रोड (लंदन हाउस से बसंती टाकीज तक) पिक्चर पैलेस क्षेत्र में मंगलवार को बंदी रहेगी। लाइब्रेरी क्षेत्र, गांधी रोड, स्केटिंग रिंग के नीचे स्थित दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए बसंती टाकीज से लाइब्रेरी की ओर के प्रतिष्ठान बुधवार तथा लंढौर बाजार तथा कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान रविवार को बंद रहेंगे। ऋषिकेश क्षेत्र में ऋषिकेश नगर पालिका क्षेत्र में की दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए बृहस्पतिवार, वीरभद्र (ऋषिकेश) नोटिफाइड एरिया की दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी रविवार होगी। विकासनगर में नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान शनिवार को बंद रहेंगे। चकराता में चकराता कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी बुधवार होगी। हरबर्टपुर क्षेत्र में नोटिफाइड एरिया हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी। डोईवाला क्षेत्र में डोईवाला नोटिफाइड एरिया क्षेत्र की दुकानें बुधवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बंद रहेंगे सैलून
मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, हरबर्टपुर, डोईवाला एवं देहरादून क्षेत्र के कैंटोनमेंट, नोटिफाइड एवं नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित सभी सैलून मंगलवार को बंद रहेंगे।

आटाचक्की, एयर फिलिंग स्टेशन में रविवार को बंदी
मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, हरबर्टपुर, डोईवाला एवं देहरादून के सभी ऐसे वाणिज्य प्रतिष्ठान जो आटा चक्की, कोल्ड स्टोरेज, बर्फखाने, मोटर मरम्मत के वर्कशाप, कारखाने और एयर फिलिंग स्टेशन (जो अपने विद्युत इस्तेमाल करते हैं) रविवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed