{"_id":"5a3d68da4f1c1b95188bb6ac","slug":"121513973978-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-रूट बदलकर कोरोनेशन में पहुंचाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-रूट बदलकर कोरोनेशन में पहुंचाएंगे मरीज
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूट बदलकर कोरोनेशन में पहुंचाएंगे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ाने कि लिए छोटे वाहनों के रूटों में बदलाव किया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी ने आरटीओ से प्रस्ताव मांगा है। इस व्यवस्था के लागू होने का बाद जहां मरीजों को कोरेनेशन अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं दून मेडिकल कॉलेज मेें मरीजों के बढ़ते दबाव से राहत भी मिलेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. वाईएस थपलियाल के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का दबाव बहुत अधिक है। इसके इतर राजकीय कोरोनेशन की ओपीडी काफी कम है। इसकी एक बड़ी वजह कोरोनेशन अस्पताल की तरफ यातायात की सुविधा का न होना है। जबकि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य की अधिकतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसे देखते हुए मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहनों के रूट में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत प्रेमनगर और आईएसबीटी की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को अब कोरोनेशन अस्पताल की तरफ से भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि इस बाबत जिलाधिकारी ने आरटीओ से जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है।