फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीपीएल सर्वे की जांच को कमेटी गठित

बीपीएल सर्वे की जांच को कमेटी गठित

Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल सर्वे की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
जखोली (रुद्रप्रयाग)। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ब्लॉक स्तर पर बीपीएल परिवारों की गलत सर्वे की शिकायत पर बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।

मंगलवार को तहसील सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर होते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इस दौरान 21 शिकायतें दर्ज हुई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन पंवार ने क्षेत्र में बीपीएल परिवारों का गलत सर्वे होने की शिकायत की। इसे डीएम ने गंभीर लापरवाही बताया। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र भट्ट ने पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली की बदहाली का मुद्दा उठाया, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट ने सहकारी विभाग में हुई भर्ती में स्थानीय युवाओं को लाभ न मिलने की शिकायत की। डा. गुलाब सिंह राणा ने सभी कृषकों को सहकारी समिति से जोड़ने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की। फरियादी खुशाल सिंह चौहान ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रही क्षति को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। दीपक रावत ने कुरछोला तल्ला में प्राथमिक विद्यालय खोलने और कुरछोला-चोपड़ा-पूलन मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। इस पर डीएम घिल्डियाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, तहसीलदार शालिनी मौर्य, ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत समेत अन्य विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed