{"_id":"595a7b484f1c1b531a8b4569","slug":"121499102024-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ के स्कूलों में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ के स्कूलों में छापे
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/चुड़ियाला।
जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने सोमवार को भी कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल बंद पाया गया है। स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका दोनों गायब थे। वहीं एक अन्य स्कूल की प्रधानाध्यापिका भी अनुपस्थित पाई गई। डीईओ ने मामले की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। साथ ही तीनों अध्यापक और अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने सोमवार विभागीय टीम के साथ भगवानपुर क्षेत्र के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालूपुर बंद मिला है। डीईओ इस स्कूल में सुबह नौ बजे पहुंचे थे। जबकि स्कूल खुलने का समय पौने आठ बजे है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि बच्चे स्कूल आए थे, लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से वह वापस चले गए। इस दौरान डीईओ ब्रह्मपाल सैनी ने उक्त दोनों स्कूलों के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेलपुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनहेटी आलापुर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले, लेकिन स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम पाई गई। इसके लिए डीईओ ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्याक और शिक्षकों को निर्देश दिए है कि वह बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को अनिवार्य रुप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
डीईओ ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानाध्यापक कुर्बान अली और सहायक अध्यापिका अनिता बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय फकरहेड़ी की प्रधानाध्यापिका सुमन लता निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार का निदेशालय को भेजी जा रही है। साथ ही बालूपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका तथा फकरहेड़ी स्कूल की प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।