{"_id":"59528ab44f1c1b38538b45a2","slug":"121498581684-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर पट्टी के चोपता-तड़ाग-उर्खोली सड़क पर आल्टो कार के खाई में गिरने से इसमें सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार दोपहर तड़ाग गांव निवासी खजान लाल (37) पुत्र स्व. कुंदन लाल और महेश लाल (24) पुत्र राजू लाल आल्टो कार से करीब डेढ़ किमी दूर एक रिश्तेदार के घर गए थे। महेश लाल और खजान लाल चाचा-भतीजा हैं। शाम 5.30 बजे लौटते वक्त कोल्लू बैंड पर उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में खजान लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेना में कार्यरत महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला पंचायत सदस्य योगंबर नेगी ने बताया कि खजान 15 दिन पूर्व पिता के निधन पर परिवार सहित घर आया था। जिला पंचायत सदस्य ने हादसों के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा घटिया निर्माण होना बताया है। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह हादसा भी उसी स्थान पर हुआ है, जहां पर 29 अप्रैल को उर्खोली जा रही बारात की मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खाई की ओर लटकी मैक्स
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार सड़क पर कोटेश्वर के समीप मंगलवार की शाम एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। इस दौरान चालक ने छलांग लगा दी और वह नदी में गिरने से बच गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा मौके पर पहुंची। चालक को रस्से के सहारे खाई से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
अधेड़ महिला को बचाया
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। मंगलवार दोपहर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सिल्ली के समीप अधेड़ महिला ने मंदाकिनी में छलांग लगाने की कोशिश की, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने नदी में छलांग लगाने आई थी।