{"_id":"59513fe24f1c1b996c8b460a","slug":"121498496994-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया प्रतियोगिता में छठे स्\nथान पर रही अनुकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस इंडिया प्रतियोगिता में छठे स् थान पर रही अनुकृति
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। मुंबई में चली कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 के फाइनल राउंड में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही अनुकृति गुसाईं को छठे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। अनुकृति के फैन में इस बात को लेकर भी संतोष रहा कि तीस प्रतिभागियों में छठा स्थान हासिल करना भी सम्मानजनक है। उन्होंने अनुकृति को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के परिणामों को लेकर कई दिनों से लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। रविवार रात को परिणाम जानने के लिए लोग चैनलों पर टकटकी लगाए बैठे थे, पर किसी भी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं होने से अनुकृति के फैन बेचैन रहे। सुबह नेट खोलने पर जब परिणाम देखा तो लोगों में मायूसी देखी गई। उन्हें उत्तराखंड की बेटी के टॉप थ्री पर स्थान बनाने की उम्मीद थी। मिस हरियाणा की मानुषी चिल्लर यह खिताब जीतने में सफल रही। प्रथम रनर अप में जम्मू कश्मीर की साना दुआ तथा द्वितीय रनरअप में बिहार की प्रियंका कुमारी रही।