फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगनहर में कूदी विधवा, लोगों ने बचाया

गंगनहर में कूदी विधवा, लोगों ने बचाया

Thu, 22 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में कूदी विधवा, लोगों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
पुल जटवाडा पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने अपनी स्कूटी खड़ी कर गंगनहर में छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने कुछ दूरी पर महिला को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाल लिया। घटना बृहस्पतिवार करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।
एक महिला ने अपनी स्कूटी पुल जटवाडा के पास खड़ी कर दी। फिर उसने गंगा घाट पर उतरकर गंनहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख गंगा घाट पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने पीछे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

कुछ ही मिनटों में गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाल लिया। इधर, मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सुभाषनगर की रहने वाली है और उसके पति का दो साल पहले देहांत हो गया था। पुलिस की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने किसी भी तरह से प्रताड़ित करने की बात से इन्कार किया। बताया कि पति की मौत के बाद से ही वह गुमसुम रहती है। सुबह के वक्त भी दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed