{"_id":"594953264f1c1bd8128b4572","slug":"121497977638-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का रास्ता रोकने को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का रास्ता रोकने को प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। लक्ष्मीनारायण मंदिर के गेट के समीप से जाने वाले रास्ते को रोकने पर मंगलवार को लोगों ने मंदिर के गेट पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर नायब तहसीलदार फते सिंह कठैत पौड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही निर्माण कार्य करा रहे पुजारी को बुलाकर वार्ता कराने का आश्वासन दिया जिस पर प्रदर्शनकारियों का गुुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेेतावनी दी कि अगर मंगलवार देर शाम तक ठोस कार्रवाई न हुई तो बुधवार से वे चक्का जाम करेंगे।
पौड़ी-कोटद्वार रोड पर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में निर्माण कार्य को लेकर पिछले कई समय से चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को लोगों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंदिर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध भी जमकर गुस्सा जताया। इस मामले में पुलिस पहले ही एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर चुकी है। एसडीएम कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। वहीं, एसडीएम सदर किशन सिंह नेगी ने बताया कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में राहुल तड़ियाल, राजेंद्र थपलियाल, कविंद्र नेगी, विमलेश कुमार सती, भूमा रावत, भंवरी देवी, शकुंतला देवी, कुसुम देवी, अरुणा नेगी, संगीता सती, अंजना सती, शांति देवी, सुमन सती आदि शामिल रहे।