फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पानी न मिला तो करेंगे आंदोलन

पानी न मिला तो करेंगे आंदोलन

Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पानी न मिला तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
पाबौ (ब्यूरो)। पाबौ ब्लॉक के मिलई ग्राम सभा के चिपलघाट बाजार और आसपास सटे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से लोग परेेशान हैं। क्षेत्र में स्थित एकमात्र हैंडपंप पर तड़के से ही ग्रामीणों की लंबी लाइन लगी रहती है। पेयजल व्यवस्था न होने से और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के रवैये को देखकर ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर अब भी पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

ब्लॉक के मिलई, चिपलघाट और उससे सटे बालीकंडारस्यु पट्टी के बुगा, जवाड़ी, मुलाणा आदि गांवों में भी पेयजल संकट बढ़ गया है। प्राकृतिक स्रोत भी सूखने की कगार पर हैं। इन स्रोतों में बहुत कम पानी आ रहा है। इन दिनों महज एक हैडपंप ही लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराने का सहारा बना हुआ है। वहां पर भी पानी भरने के लिए लोगों को तड़के से ही बर्तन लेकर घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है। ग्रामीण नागेंद्र रावत, देवेंद्र पोखरियाल, पातीराम जुयाल, राजेश जुयाल, दिगंबर पोखरियाल आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से जल्द से जल्द समुचित पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed