{"_id":"61ddd740bf000500bc60a3c1","slug":"12-years-jail-for-child-rapist-dehradun-news-drn4014058187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया है। दोषी को 12 साल कैद और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। स्पेशल पॉक्सो जज मीना देउपा की अदालत के फैसले के बाद दोषी को न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दो मई 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ क्षेत्र में रहते थे। उनके घर एक मई की शाम को अमृत उर्फ मोहित नाम का युवक आया था। डाकरा बाजार निवासी यह युवक उस वक्त शराब पिये हुए था। ऐसे में उसे घर से जाने के लिए कह दिया। वह वहां से चला भी गया। रात में किसी वक्त मोहित घर में घुस आया। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी बेटी) के चिल्लाने की आवाज सुनी तो सभी कमरे की ओर दौड़े। यहां मोहित बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची को खून भी निकल रहा था। उसी वक्त पुलिस बुलाई गई, जिसके बाद मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजन की ओर से मुकदमे में सात गवाह पेश किए गए। मंगलवार को कोर्ट ने दोषी को दुष्कर्म में 12 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस जुर्माने में से 30 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे।