फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 fake websites for booking heli tickets closed

Dehradun News: हेली टिकट बुक कराने संबंधी 12 फर्जी वेबसाइट बंद कराई

Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
12 fake websites for booking heli tickets closed
चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे हरकत में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इससे पहले पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई थीं। पिछले साल से अब तक कुल बंद कराई गई वेबसाइटों की संख्या अब 76 हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल से युकाडा ने हेली सेवाओं को बुक कराने का काम आईआरसीटीसी को दिया था। वर्ष 2022 में कई फर्जी वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पिछले साल शुरुआत से ही फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया था। हर रोज फर्जी वेबसाइटें बंद कराई जा रही थी। बावजूद इसके लोग साइबर ठगी का भी खूब शिकार हुए। ऐसे में एसटीएफ ने पूरे गैंग के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था। जबकि, 40 मुकदमें विभिन्न मामलों में थानों और साइबर थाने में दर्ज किया गया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी कई शिकायतें आईं थीं। जिलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने कुल 12 वेबसाइट को अब तक बंद करा दिया है। ये वेबसाइट असली वेबसाइट से मिलती जुलती भी हैं और कुछ इस तरह के यूआरएल तैयार किए हैं जिनसे लोग इन पर आसानी से यकीन कर सकते हैं। सभी के पेज मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए गए थे। ताकि, इन्हें देखकर लोग इन मोबाइल नंबरों पर कॉल कर सकें। इसके बाद ठगी का शिकार बना लिए जाते। एसएसपी ने बताया कि साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ लगातार वेबसाइट को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। इस काम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल आईफोरसी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्जी वेबसाइट दिखे तो इस नंबरों पर भेजें स्क्रीनशॉट

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि यदि किसी को इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट दिखती है या फिर ठगी का शिकार बनाए जाने की आशंका है तो इसकी जानकारी एसटीएफ से साझा की जा सकती है। लोग ऑफिस आकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही दो नंबर 9456591505 और 9412080875 पर भी इनका स्क्रीनशॉट भेजा जा सकता है।







ये बंद कराई वेबसाइट



https://helidham.in



https://helicopterbooking.org

https://doonukhillstravels.com



https://www.helidham.in/

https://knowtrip.live/



https://mail.kedarnathhelicopterbooking.xyz

https://mail.kedarnathhelicopterbooking.info



https://kedarnathhelicopterbooking.info

https://onlinehelicopterbookings.com



https://mail.onlinehelicopterbookings.com

http://helidham.in/



https://katrahelicopterbooking.com



ये है असली वेबसाइट

www.heliyatra.irctc.co.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed