{"_id":"58d294334f1c1b996e1a21f1","slug":"12-exam-hall-inspector-dismissed-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल पर बड़ी कार्रवाई, 12 कक्ष निरीक्षक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल पर बड़ी कार्रवाई, 12 कक्ष निरीक्षक हटाए
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के पोखड़ा ब्लाक के दो स्कूलों की चेकिंग के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में एकरूपता मिली। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कक्षा में तैनात 12 कक्ष निरीक्षकों को स्कूल से अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इससे यही लगता है कि स्कूलों में नकल करवाई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर था। नकल रोकने के लिए सीईओ एसएस रावत ने पोखडा ब्लॉक के जीआईसी सकनोलीखाल और पब्लिक इंटर कॉलेज कुडजखाल में चेकिंग की तो नतीजे हैरान करने वाले थे। जीआईसी सकनोलीखाल में कक्ष संख्या 2 व 3 की उत्तर पुस्तिकाओं का जब मिलान किया गया तो वह एक जैसे ही थे। इससे जाहिर है कि यहां हाईटेक तरीके से नकल करवाई गई।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने परीक्षा के लिए तैनात किए गए पांच कक्ष निरीक्षकों को यहां से हटाने के निर्देश दिए। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है। दूसरी ओर पब्लिक इंटर कॉलेज कुडजखाल में भी यहीं हाल थे। यहां कक्ष संख्या 1, 2 और 3 में उत्तर पुस्तिकाओं का जब मिलान किया गया तो सभी उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी ही मिली।
विज्ञापन
सभी के उत्तर एक समान पाए गए। सीईओ ने यहां सात कक्ष निरीक्षकों को बदलने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि 2015-16 में भी इसी तरह की स्थिति मिली थी, लेकिन उस समय चेतावनी देकर स्टाफ को छोड़ दिया गया था। इस बार कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।