{"_id":"5ccf45ccbdec22073561ad57","slug":"11557087692-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र के गोल से दून की टीम दूसरी बार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र के गोल से दून की टीम दूसरी बार चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
कांस्टेबल शैलेंद्र नेगी के गोल से देहरादून की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी। 19वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में शैलेंद्र को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजा गया।
पुलिस लाइन में दो मई से खेली गई फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की तीन पीएसी वाहिनियों, दो आईआरबी वाहिनियों और उत्तराखंड एसडीआरएफ समेत कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून और 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम के मध्य खेला गया। समापन के मौके पर महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कांस्टेबल हनुमंत रावत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और सबसे अधिक गोल करने के लिए देहरादून टीम के कांस्टेबल मनोज सिंह को पुरस्कृत किया गया।
अशोक कुमार ने कहा कि बीते सालों में ऑल इंडिया खेलों में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल तक अपनी जगह बनाई है। प्रतियोगिता की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल बोर्ड के सचिव के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, यातायात पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।