फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से संपन्न हुआ शिव-सती विवाह

धूमधाम से संपन्न हुआ शिव-सती विवाह

Fri, 19 Apr 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से संपन्न हुआ शिव-सती विवाह
धूमधाम से संपन्न हुआ शिव-सती विवाह
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम झाझरा में मनाए जा रहे हनुमान जन्मोत्सव में बृहस्पतिवार को शिव-सती विवाह विधि विधान से सपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिव-सती का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भोले के जयकारों से गूंज उठा।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम में चैत्र माह की त्रयोदशी तिथि विधि-विधान से मनाई गई। इस अवसर पर हस्तरेखाविद् अजय अत्रेय ने समुद्र शास्त्र से अवगत कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में उज्जैन से पधारे हनुमान संस्था के संस्थापक प. विजय शंकर मेहता की देखरेख में 2100 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा के माध्यम से परिवार प्रबंधन पर कहा कि गृहस्थ जीवन भगवान के प्रसाद के समान है। पति-पत्नी एक दूसरे को ठाकुर जी का प्रसाद मानेंगे तो 90 प्रतिशत समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी। उन्होंने कहा कि गृहस्थ के रिश्ते हम बनाते हैं जबकि बाकी नाते भगवान बनाते हैं। पति-पत्नी का संबंध रिश्ते-नाते दोनों से बनते हैं। साथ ही अपनी संतान को हनुमान जी की तरह विद्यावान, गुणी, चातुर, शिक्षित बनाएं। इसके बाद विधि-विधान से शिव-सती का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव पुंडीर विधायक सहसपुर ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर, देवराज, अक्षय नागलिया, राजकुमार बंसल, राजीव पंवार, रणधीर वर्मा, राहुल पंवार, जेपी मित्तल, पंकज गुप्ता, सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
आज हनुमान जी को चढ़ाया जाएगा सोने का चोला
हनुमान जयंती के अवसर पर सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम झाझरा मेें शुक्रवार को बजरंग बली का सुबह विशेष अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सोने का चोला चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में संकटमोचन यज्ञ कराया जाएगा। समिति के संयोजक अजय गोयल ने बताया कि हनुमान जी को सवा ग्यारह मन के लड्डू व 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed