{"_id":"5cb3964bbdec22146f51675b","slug":"11555273291-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ किया कीर्ति स्तंभ का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ किया कीर्ति स्तंभ का अनावरण
Mon, 15 Apr 2019 08:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
महावीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान महावीर स्वामी के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जैन समुदाय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। महाराजा अग्रसेन चौक के समीप जैन धर्मशाला में क्षुल्लक रत्न समर्पण महाराज व आर्यिका भरतेश्वरी माता के सानिध्य में नवनिर्मित कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया गया। इस मौके पर कीर्ति स्तंभ निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव के शुभारंभ पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जैन भवन से शुरू हुई प्रभात फेरी गांधी रोड़, हनुमान चौक, सहारनपुर चौक होते हुए वापस जैन भवन में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु महावीर स्वामी के जयकारों के साथ अहिंसा का संदेश दिया। दोपहर में कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्णी जैन इंटर कॉलेज के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, मीडिया प्रभारी मंजू जैन, लाला चंद्र सैन, संदीप, अमित जैन, हर्षा जैन, संजय जैन, प्रवीन जैन, गौरव, लोकेश, ममलेश, नरेश चंद जैन, एससी जैन, राहुल जैन, ज्योति, सुनैना, सुनीता जैन, रीता जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन