{"_id":"5c97e42fbdec22144a272a5e","slug":"11553458223-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशा की फिरकी में फंसी मणिपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशा की फिरकी में फंसी मणिपुर की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
निशा मिश्रा की शानदार गेंदबाजी (नौ ओवर आठ रन छह विकेट) के दम पर उत्तराखंड ने मणिपुर को केवल 43 रनों पर समेट दिया। इसके बाद दो विकेट पर 44 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। उत्तराख्ंाड की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। चार जीत के साथ 16 अंक लेकर टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर है।
बीसीसीआई की महिला अंडर-23 वन डे लीग में रविवार को कटक के आर. यूनिवर्सिटी ग्राउंड में उत्तराखंड का मुकाबला मणिपुर के बीच हुआ। मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी मणिपुर टीम को 17 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका पूजा राज ने सेटरनी 3 रन के रूप में दिया। दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहीं निशा मिश्रा ने रोनीबाला को 11 के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड कर मणिपुर को दूसरा झटका देकर टीम को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद मणिपुर के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 27 ओवर में महज 43 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की गेंदबाज निशा मिश्रा के छह विकेट के अलावा पूजा राज ने दो विकेट चटकाए। 44 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने दो विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज कंचन परिहार ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। ज्योति गिरी ने 9, अंकित ने 4 व राघवी ने 2 रनों को योगदान दिया।