फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हितेश के शतक से स्पोर्ट्स कॉलेज 202 रनोें से जीता

हितेश के शतक से स्पोर्ट्स कॉलेज 202 रनोें से जीता

Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हितेश के शतक से स्पोर्ट्स कॉलेज 202 रनोें से जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


हितेश के 86 गेंदों में 135 रनों की नाबाद पारी के दम पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने डीआईटी यूनिवर्सिटी को 202 रनों के अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 32 ओवर में दो विकेट पर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें हितेश ने 86 गेंदों में 135 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सौरभ पंवार ने 35 और आयुष व उत्कर्ष ने 29-29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


जवाब में उतरी डीआईटी यूनिवर्सिटी की टीम केवल 42 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 202 रनों से हार गई। टीम के लिए दीप के 22 व डी. नेगी के 13 रन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। छह खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। स्पोर्ट्स कॉलेज के गेंदबाज प्रताप सिंह ने तीन और ललित, इमरान व करन ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed