{"_id":"5c880dfebdec222aaf37b3e7","slug":"11552420350-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक असंतुष्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सरकार व शासन की ओर से वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर बतौर प्रबंध निदेशक स्थानांतरित किए गए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक स्थानांतरण को लेकर असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि वन विकास निगम मेें प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले कम से कम उनकी राय तो ले ली जाती कि वे प्रतिनियुक्ति पर जाने को इच्छुक है या नहीं?
विज्ञापन
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक का कहना है कि इस संबंध में वह प्रमुख सचिव वन से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने छह माह पूर्व ही बतौर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक कार्यभार ग्रहण किया है। ऐसे में इतनी जल्दी उन्हें वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाना समझ से परे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक ने उस समय भी शासन को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी जब उनसे कनिष्ठ अधिकारियों का मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाने की तैयारी थी। उनके विरोध को देखते हुए ही शासन को अपना फैसला बदलना पड़ा था।
विज्ञापन