{"_id":"5c7d86b6bdec2214530f8ae7","slug":"11551730358-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1950 टोल फ्री नंबर डायल कर लें मतदाता सूची में नाम शामिल होने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1950 टोल फ्री नंबर डायल कर लें मतदाता सूची में नाम शामिल होने की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1950 नंबर पर लें मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अधिकारी मतदाता सूची सहित अन्य तैयारियों को दुरुस्त करने में लगे हैैं। निर्वाचन आयोग चाहता है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए। साथ ही ऐसे युवा जो एक जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची में हर हाल में शामिल हो जाएं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि वैसे तो अधिकतर लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए हैं। यदि फिर भी मतदाताओं को यह जानकारी चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर डायल करके मतदाता जानकारी ले सकता है। यदि मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह आनलाइन आवेदन कर नाम सूची में शामिल करवा सकता है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव के दौरान हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे और मतदान से वंचित मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया था। आक्रोशित मतदाताओं ने यह आरोप लगाए थे उनका नाम एक साजिश के तहत सूची से हटवाया गया। इस प्रकरण के जांच के आदेश भी जारी किए गए थे।