फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 नए वार्डों से वसूला जाएगा व्यावसायिक भवन कर

40 नए वार्डों से वसूला जाएगा व्यावसायिक भवन कर

Mon, 04 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
40 नए वार्डों से वसूला जाएगा व्यावसायिक भवन कर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

10 साल तक भवन कर में छूट केवल नगर निगम में शामिल 40 नए वार्डों के आवासीय भवन स्वामियों को ही मिलेगी। इसके इतर नए वार्डों में मौजूद व्यावसायिक भवनों से कर वसूल किया जाएगा। इस बाबत जल्द ही नए वार्डों में मौजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का डाटा तैयार किया जाएगा।
बता दें, नगर निगम का दायरा 60 से बढ़ाकर 100 वार्ड हो गया है। ऐसे में नगर निगम में शामिल 40 नए वार्डों में सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हो गए हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में मकान भी हैं। निगम ने आवासीय भवनों से 10 साल तक भवन कर नहीं वसूलने की निर्णय लिया है, लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कर वसूलने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक आगामी वित्तीय वर्ष से भवन कर लागू कर दिया जाएगा। इससे निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

अभी तक निगम नहीं पहुंचा शासनादेश
बीते वर्ष अप्रैल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा तत्कालीन मेयर विनोद चमोली ने निगम में शामिल 40 नए वार्डों में 10 साल तक भवन कर में छूट का एलान किया था, लेकिन इसका शासनादेश अभीत तक नगर निगम प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री ने खुद 40 नए वार्डों में 10 साल तक आवासीय भवन कर में छूट का एलान किया है। व्यावसायिक भवनों पर किसी तरह की कोई छूट नहीं है। सर्वे के बाद कर की दरें तय की जाएंगी।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर
---
अभी तक नए वार्डों में 10 साल तक भवन कर में छूट का शासनादेश नहीं मिला है। व्यावसायिक भवनों से कर वसूला जाएगा।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed