{"_id":"5c574881bdec22736436a627","slug":"11549224065-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र, बालाजी और राव एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र, बालाजी और राव एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने युवा वर्ल्ड बैंक, बालाजी व्बॉयज ने एवरेक्स क्रिकेट क्लब और राव क्रिकेट एकेडमी ने रामराज क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए। 72वीं जिला क्रिकेट लीग में रविवार को रेंजर्स मैदान, रामराज एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर मुकाबले खेले गए।
रेंजर्स मैदान में खेले गए पहले मैच में रामराज एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए। टीम के लिए कुंदन ने 29 व पवन ने 12 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज नहीं चल सके। 33 रन अतिरिक्त के रूप में आए। राव के गेंदबाज गौरव ने तीन व संजय, अदित्य और भानू ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में राव क्रिकेट एकेडमी ने मैच को चार विकेट शेष रहते जीत लिया। बल्लेबाज भानू प्रताप ने 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली व आशीष ने 29 रन बनाए।
वहीं, रामराज एकेडमी के मैदान पर दूसरे मैच में पहले खेलते हुए एवरेक्स क्लब ने 24.4 ओवर में ऑलआउट होकर 118 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष ने 30, गणेश ने 23 व नीरज ने 17 रनाें का योगदान दिया। 27 रन अतिरिक्त में आए। बालाजी के लिए सचिन ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी व्बॉयज की टीम ने छह विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी में राजकुमार ने 66 रन, सचिन ने 23 व अभिषेक ने 20 रन जोड़े।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेला गया। मुकाबले में नरेंद्र एकेडमी की टीम ने चाहत मिश्रा के 42, पवन के 26, शावेज के 25, निखिल के 21 और प्रिंस के 18 रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में युवा वर्ल्ड बैंक की पूरी टीम 122 रनाें पर सिमट गई और मुकाबला 70 रनों से हार गई। टीम की ओर से विजय ने 32 व जीपी चौधरी ने 22 रन बनाए।