फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली चोरी में 13 को आरोप पत्र जारी

बिजली चोरी में 13 को आरोप पत्र जारी

Wed, 23 Jan 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 13 को आरोप पत्र जारी
बिजली चोरी में 13 को आरोप पत्र जारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के लक्सर स्थित 132/33 केवीए पावर सब स्टेशन में बिजली चोरी के मामले में एक अधिशासी अभियंता, दो सहायक अभियंताओं, छह अवर अभियंताओं व चार कर्मचारियों समेत 13 अभियंताओें, कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। आरोप पत्र जारी होने के साथ ही संबंधित अभियंताओं, कर्मचारियाें से उनका जवाब मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि लक्सर स्थित 132/33 केवीए पावर सब स्टेशन में बिजली चोरी का मामला सामने आया था। प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल के आदेश पर इसकी जांच कराई गई थी और प्रथम दृष्टया जांच में बिजली चोरी की पुष्टि हुई थी। प्रबंध निदेशक के आदेश पर सब स्टेशन में लगे मीटर को सील करने के साथ ही नया मीटर लगाया गया। इस मामले में सहायक अभियंता व चार अवर अभियंताओं समेत पांच अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया था। इतना ही नहीं ऊर्जा सचिव राधिका झा के निर्देश पर अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं की चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच की जा रही थी। अब इस मामले में जांच पूरी कर 13 अभियंताओं व कर्मचारियोें को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि जिन अभियंताओं व कर्मचारियाें को आरोप पत्र जारी किया गया है उसमें अधिशासी अभियंता राजीव सिंह, सहायक अभियंता मांगेराम व वीरेंद्र सिंह मेहरा, अवर अभियंता निर्देश कुमार चौहान, विजयमल प्रसाद, विनोद कुमार सैनी, योगेश कुमार, रवींद्र कुमार, हिमांशु मंदरवाल, चार टीजी ग्रुप के संदीप कुमार, हरमेंद्र सिंह, दुलीचंद व रवींद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट ...
प्रकरण की जांच पूरी करने के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए 13 अभियंताओं व कर्मचारियोें को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। आरोप पत्र का जवाब मिलने के बाद उसका परीक्षण कराया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक, पिटकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed