{"_id":"5c1fef4bbdec2256a931be5e","slug":"11545596747-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरों के हित में करेंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियरों के हित में करेंगे कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के 10वें अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें हरीश नौटियाल प्रांतीय अध्यक्ष तथा अजय बेलवाल प्रांतीय महामंत्री मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डिप्लोमा इंजीनियरों के हित में कार्य करने और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का संकल्प लिया।
दून विश्वविद्यालय स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित महाधिवेशन में बीते शनिवार रात नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें हरीश नौटियाल प्रांतीय अध्यक्ष, मदन मोहन जोशी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत सेमवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा अजय बेलवाल प्रांतीय महासचिव, उपेंद्र कुमार गोयल प्रांतीय लेखा परीक्षक, मुकेश रतूड़ी प्रांतीय संगठन सचिव गढ़वाल, मुकुल सती प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं चुने गए। शक्ति आर्य मंडल अध्यक्ष गढ़वाल, उमा शंकर कुकरेती मंडल उपाध्यक्ष, अरविंद प्रताप सिंह मंडल सचिव गढ़वाल, पंकज मेहरा मंडल अध्यक्ष कुमाऊं, नीलम उप्रेती मंडल उपाध्यक्ष कुमाऊं तथा भुवनचंद्र जोशी को मंडल सचिव कुमाऊं बनाया गया। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियरों ने राज्य से बाहर की निर्माण एजेंसियों का विरोध किया। इसके अलावा स्थानांतरण अधिनियम, यू हेल्थ कार्ड और पुरानी पेंशन बहाली आदि का भी मुद्दा रखा गया। इन मांगों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासचिव लोकेंद्र पैन्यूली, पीसी जोशी, वीके डंगवाल, आरसी शर्मा, आरएस मेहरा, रामकुमार, एसएस चौहान, आलोक श्रीवास्तव, वीके चौहान, पीएस भंडारी, डीएस सरियाल, अरविंद सजवाण, मुकेश रतूड़ी, के एस चौहान, शांतनु शर्मा व विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।