{"_id":"5c1fbe87bdec2256c73ecb4e","slug":"11545584263-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित युवती को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित युवती को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पौड़ी जिले में युवक द्वारा जिंदा जलाई गई युवती की मौत पर रविवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में रोष व दुख का माहौल बना रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित युवती को श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषी को कठोर दंड देने की मांग की।
रविवार शाम को कंडार देवता मंदिर से विश्वनाथ चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च के बाद सभी लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया। नगर के सुरेंद्र पुरी ने कहा कि महिला अपराधों की बढ़ती संख्या के लिए पुलिस व सरकार के साथ ही समाज भी जिम्मेदार है। पुलिस व सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाने व आरोपियों को कड़ी सजा नहीं देने के कारण ही अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में समय आ गया है कि सरकारी तंत्र व समाज एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध तरीके से ठोस कदम उठाए। इस मौके पर शैलेंद्र मटूड़ा, पवना सेमवाल, अमरीकन पुरी, गोपाल थपलियाल, संदीप उनियाल, भूपेंद्र रावत, अरविंद उनियाल, मनीष राणा, मस्तू रमोला आदि मौजूद रहे।