{"_id":"5c1ea179bdec225725362f10","slug":"11545511289-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी मलाल है हार्डी को सोच... का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी मलाल है हार्डी को सोच... का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वर्ष 2016 में आई फिल्म एयरलिफ्ट में गीत सोच... को न गाने का पंजाबी गायक हरविंदर सिंह संधू ‘हार्डी’ को आज भी मलाल है। हार्डी ने कहा कि गीत अगर वह गाते तो ज्यादा अच्छा होता। हार्डी को अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के गीत सोच... से ही बॉलीवुड में ब्रेक मिला था, लेकिन गीत बॉलीवुड गायक अर्जित सिंह ने गाया था। हार्डी ने कहा कि अर्जित को वे अपना आदर्श मानते हैं।
शनिवार को एक समारोह के लिए दून पहुंचे गायक हार्डी ने ये बातें मीडिया से साझा कीं। हार्डी ने कहा कि दून में आने का यह दूसरा मौका है। हार्डी ने बताया कि वे क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन 2007 में मैदान में चोटिल होने के चलते उनका क्रिकेट का करियर खत्म हो गया। इसके बाद गायक बनने का निर्णय लिया। हार्डी ने 10 साल तक क्रिकेट खेला था। वेब सीरीज में काम करने के सवाल पर हार्डी ने कहा कि वेब सिरीज में काम करने के लिए अभिनय आना चाहिए, जो मुझे नहीं आती। इसलिए वेब सीरीज में काम करने का मन नहीं है। आने वाले प्रोेजेक्ट पर कहा कि अगले साल जनवरी में नया गीत आएगा। उम्मीद है कि गीत लोगों को पसंद आएगा। हार्डी ने कहा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती। संगीत से हर धर्म के लोगों को जोड़ा जाता है। भारत के अलावा पाकिस्तानी प्रशंसकों के भी संदेश आते हैं। हालांकि पाक में अभी कोई शो करने का मन नहीं है। हार्डी गढ़वाली गीत में भी अपनी आवाज देना चाहते हैं।
संगीत का करता हूं नशा : बादशाह
दून पहुंचे गायक बादशाह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संगीत उपयोगी साबित होता है। इसलिए वे संगीत का नशा करते हैं। बादशाह कहा कि दून की ठंड यहां के लोगों की तरह ही खूबसूरत है। बादशाह ने बताया कि फिल्म और एलबम बनाने के लिहाज से उत्तराखंड की वादियां बेहद माफिक हैं। इसलिए दून की वादियों में एलबम शूट करने की तमन्ना है।