{"_id":"5c1958b3bdec2256ae0cb284","slug":"11545164979-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सौभाग्य रथ’ घर-घर पहुंचाएंगे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सौभाग्य रथ’ घर-घर पहुंचाएंगे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्र की सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को सरकार व ऊर्जा विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में सौभाग्य रथ रवाना किए गए। सौभाग्य रथों के जरिए इच्छुक लोगों को मौके पर ही बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने राज्य के सभी घरों को बिजली पहुंचाने के लिए 31 दिसंबर की तिथि तय की है।
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि वैसे तो सौभाग्य योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में ज्यादातर लाभार्थियों को बिजली पहुंचायी जा चुकी है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी गढ़वाल जैसे जिलों में हर घर को बिजली पहुंचाने का प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कोई भी परिवार वंचित न रह जाए इसके लिए सौभाग्य रथ रवाना किए गए हैं। सौभाग्य रथों के माध्यम से लोगों को उनके द्वार पर ही बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे।
इसके तहत मंगलवार को देहरादून में विधायक गणेश जोशी, विकासनगर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कालाढूूंगी में विधायक बंशीधर भगत, रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल, झबरेड़ा में विधायक देशराज कर्णवाल, टिहरी में विधायक धनसिंह नेगी, रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मुनिकीरेती में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, चंपावत में डीएम, बड़कोट उत्तरकाशी में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के अलावा अन्य जिलों में अधिकारियों ने सौभाग्य रथ रवाना किए।
विज्ञापन
ऊर्जा सचिव ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं को अभी तक कनेक्शन नहीं मिले हैं वे टोल फ्री नंबर 1912 पर डायल करके सुविधा ले सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी बिजलीघर में संपर्क करके भी योजना का लाभ लिया जा सकता है।