{"_id":"5c05940abdec22418f492252","slug":"11543869450-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने लगाया अधिकारों के हनन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने लगाया अधिकारों के हनन का आरोप
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने सात सूत्री मांगों के बाबत सोमवार को दून रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र व रेल प्रशासन पर अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और नारेबाजी की।
नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के सहायक मंडल मंत्री अग्रसेन सिंह व शाखा अध्यक्ष बीएस राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार को बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी दून रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि नई पेंशन स्कीम खत्म करने, फिटमेंट फार्मूला के अंतर्गत रनिंग अलाउंस अविलंब लागू करने, सेफ्टी कैटेगरी के पदों पर नियुक्ति समेत सात सूत्री मांगों के संबंध में लगातार रेल प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नरेश गुरुंग, लक्ष्मी छाया, कोशल, शोभा, सुनीता देवी, कुमकुम वर्मा आदि मौजूद रहीं।