{"_id":"5c0593febdec22415a7fa245","slug":"11543869438-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लिए पेंशन से कटौती पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लिए पेंशन से कटौती पर लगे रोक
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने आयुष्मान भारत योजना के मद में पेंशन से हर माह 200 रुपये की कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
यह निर्णय सोमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई आम सभा में लिया गया। पीडी गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के मद में पेंशन से 200 रुपये प्रतिमाह की कटौती की जा रही है। पेंशन संशोधन का शासनादेश बीते 10 अक्तूबर को जारी किया गया था, लेकिन विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले का 25 दिसंबर तक समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में गिरीश चंद्र भट्ट, नारायण सिंह राणा, मनवर सिंह शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, जयनारायण अग्रवाल, एसपी रतूड़ी, विनोद कुमार, बीआर नंदा, जनक, सुरेश चंद्र शर्मा, जीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।