{"_id":"5c05923abdec2241891ed81b","slug":"11543868986-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही योगासन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीबीपी के आईजी पीएस पाप्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कवि लक्ष्मी शंकर बाजपेयी की कविता पर आधारित हिंदी एकांकी जीने का अंदाज ऐसा भी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं युवा संसद में प्रतिभाग करने वाले विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच का संचालन डॉ. वेद प्रकाश गर्ग ने किया। इस मौके पर दीपिका शर्मा, चारू रतूडी, ऋचा महेंद्र, डॉ. किशन, रामदीप दहिया, नीतू, आरती उनियाल, यशप्रभा तनेजा, पंकज कुमार, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।