फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनसीईआरटी बताएगा कैसे मिलेंगी किताबें

एनसीईआरटी बताएगा कैसे मिलेंगी किताबें

Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी बताएगा कैसे मिलेंगी किताबें
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता के लिए शिक्षा विभाग ने पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। अधिकारियों ने यह कार्रवाई बीते दिनों शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की फटकार के बाद शुरू की है।
शिक्षा निदेशालय ने एनसीईआरटी को पत्र भेज कर सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी मांगी है। पत्र के अनुसार एनसीईआरटी खुद किताबें छापकर पहुंचाएगा या कोई वेंडर किताबें उपलब्ध कराएगा। इसकी भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के करीब 53 हजार स्कूली बच्चों को सत्र शुरू होने से पहले किताबें उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए अब तक प्रस्ताव तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस हीलाहवाली पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बीते दिनों संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद सक्रिय हुए अधिकारी अब प्रस्ताव तैयार करने की कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एनसीईआरटी को पत्र भेजकर किताबों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी गई है। एनसीईआरटी का कोई वेंडर हमें पर्याप्त मात्रा में पुस्तकें उपलब्ध करा सकता है या नहीं। इसकी भी जानकारी मांगी गई है।
-आरके कुंवर, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed