{"_id":"5b77324142c79246553357ff","slug":"11534538305-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंचे डीएवी, सेपाइेंस और ब्राइट एंजेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंचे डीएवी, सेपाइेंस और ब्राइट एंजेल्स
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
दिल्ली के कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित दबंग दिल्ली इंटर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेपियंस स्कूल, ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। समरवैली स्कूल में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। डीएवी स्कूल ने मुकाबला 27-14 से जीत लिया। दूसरे मैच में सेपियंस स्कूल ने आर्यन स्कूल को 38-12 हराया। तीसरा मुकाबला ब्राइट एंजेल्स स्कूल और भागीरथी विद्यालय के बीच खेला गया। मैच में ब्राइट एंजेल्स ने 29-14 से जीत दर्ज की।
इससे पूर्व खेले गए नॉकआउट मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल ने समरवैली पब्लिक स्कूल को 31-12 से, आर्मी पब्लिक स्कूल ने माउंट लिट्रा जी को 44-18 से, कोल ब्राउंन स्कूल ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को 31-28 से, द दून ग्रामर स्कूल ने श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल सहस्त्रधारा रोड को 34-32 से, आर्यन स्कूल ने देहरादून हिल्स को 27-25 से, सेपियंस स्कूल ने नसीबा हिल ऐकेडमी को 40-7 से, भागीरथी विद्यालय ने बीडीएम स्कूल को 39-5 से और ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने द गुरुकुल को 30-19 से हराया।