{"_id":"5b5399b74f1c1ba61f8b4760","slug":"11532205495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में होगा ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में होगा ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ का आयोजन
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में होगा ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून का प्रतिष्ठित लिटरेचर फेस्टिवल ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ 23 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आयोजित होने वाले दूसरे संस्करण में सौ से अधिक लेखक, साठ सत्र, पांच प्रदर्शनी, दर्जनों किताबों का विमोचन समेत कई अन्य गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अमर उजाला इस कार्यक्रम का हिंदी प्रिंट पार्टनर है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में शिवालिक हिल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की सचिव रश्मि चोपड़ा ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल को आमंत्रित किया गया है। इस दिन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देवरॉय मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बुक अवॉर्ड्स प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजुजू और सांसद पीडी राय ने आरएस टोलिया फोरम की ओर से हिमालय में पलायन एवं कौशल विकास पर होने वाली परिचर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद तरुण विजय की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में सौ से अधिक लेखक मौजूद रहेंगे। इसमें 60 से अधिक सत्र, पांच प्रदर्शनियां, एक दर्जन किताबों का विमोचन, वाद-विवाद व परिचर्चाएं, पोएट्री कैफे, मुशायरा, तराना, ओरल नरेटिव्स, ब्लॉगिंग, कठपुतली कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मुख्य सलाहकार व संपादक आरवीएस कपूर ने तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर हार्दिक गुप्ता, अर्पित शर्मा, अर्चित गुप्ता, अशोक खंडूरी, अंकित भंडारी, प्राची चौहान, महिमा घिल्डियाल, जैनब खान, अक्षयता राय, सूरज सिंह, सौरभ कथूरिया, सुधा जोशी, शालिनी ढांडा, सोनिका रावत, निधि मौलिक सहित अन्य वालिंटियर मौजूद रहे।