फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमबीबीएस में पहले दिन नौ एडमिशन

एमबीबीएस में पहले दिन नौ एडमिशन

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस में पहले दिन नौ एडमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन नौ छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस में एडमिशन लिया। इनमें से पांच छात्र-छात्राओं ने राज्य कोटे की सीट पर और चार ने अखिल भारतीय कोटे की सीट पर प्रवेश लिया।
पथरीबाग स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को एमबीबीएस दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश के लिए छात्र अपने-अपने अभिभावकों के साथ दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इससे पहले एचनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को नीट यूजी की कटऑफ जारी की थी। इसके आधार पर काउंसिलिंग के बाद सीटों का आवंटन किया गया था। कुल 2450 अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक की थी, जिनमें से सीटों का आवंटन किया गया। दून मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे की 127 में से 123 सीटें आवंटित की गई हैं। एमबीबीएस और बीडीएस की आवंटित सीटों पर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में 12 जुलाई तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

--
2450 अभ्यर्थियों ने भरी थी च्वाइस
एडमिशन के लिए कुल 2450 अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक की थी, जिनमें से सीटें आवंटित की गई हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में राज्य कोटे की 84 सीटों में से 79, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 84 में से 79, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 127 में से 123, हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट में राज्य कोटे की 50 में से 46, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में राज्य कोटे की 75 में से 70 सीटें आवंटित की गईं। वहीं, सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में राज्य कोटे की 50 में से 45, उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में राज्य कोटे की 50 में से 43 सीटें आवंटित हुईं। इन्हीं अभ्यर्थियों को अब प्रवेश का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed