फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मातृ शिशु दर कम करने को खोले गए 18 एफआरयू

मातृ शिशु दर कम करने को खोले गए 18 एफआरयू

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मातृ शिशु दर कम करने को खोले गए 18 एफआरयू
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य के मातृ-शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करने व प्रसूताओं-नवजातों के इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 18 अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू ) के तौर पर उच्चीकृत किया गया है। इन एफआरयू में स्त्री रोग, बाल रोग, निश्चेतक समेत तमाम विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्तमान में पूरे राज्य में 16 एफआरयू हैं। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और इलाज की लचर व्यवस्थाओं के चलते सभी प्रसूताओं व नवजात बच्चों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में शासन व स्वास्थ्य निदेशालय ने राज्य में कई सीएचसी-पीएचसी व जिला अस्पतालों को एफआरयू के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की निदेशक डॉ. अंजली नौटियाल ने बताया कि जिन अस्पतालों को एफआरयू के तौर पर विकसित किया गया है उनमें संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश, संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, सीआरडब्ल्यू महिला अस्पताल हरिद्वार, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, सीएचसी कर्णप्रयाग, जिला अस्पताल बौराड़ी, बीएमजे जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा, महिला अस्पताल हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, जिला अस्पताल रुद्रपुर, एलडीबी काशीपुर, जिला अस्पताल चंपावत, गांधी शताब्दी चिकित्सालय देहरादून, एसडीएस टनकपुर, सीएचसी रायपुर देहरादून व सीएचसी विकासनगर देहरादून शामिल हैं। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में 2020 तक मातृ-शिशु मृत्यु दर प्रति लाख प्रसव पर 30 तक लाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed