{"_id":"5b2ffc7f4f1c1b644d8b861e","slug":"11529871487-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज और संगठन में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज और संगठन में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन ओमपाल सिंह ने कहा कि समाज और संगठन में शिक्षकों की भूमिका अहम है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को आगे बढ़ाने की जरूरत समझाई। प्रदेश संयुक्त मंत्री अनिल नौटियाल ने शिक्षकों के दायित्व के साथ कार्यकर्ता का भाव बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं, महासंघ की महिला संवर्ग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने शिक्षकों से कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया। दो सत्रों में हुई बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की कार्यशैली, प्रकृति और संगठन व समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा के साथ सेवा शर्तें, वेतनमान, विसंगतियां, शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के लगभग 75 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृष्ण चंद्र बेलवाल, प्रोफेसर एचसी पुरोहित, दीपक सोम, सुधांशु जोशी, प्रोफेसर प्रमोद मल्ल, कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. एआर सेमवाल, अशोक वर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।