फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एकीकृत बीटेक और बीसीए से पैदा होंगे रोजगार के अवसर

एकीकृत बीटेक और बीसीए से पैदा होंगे रोजगार के अवसर

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एकीकृत बीटेक और बीसीए से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एकीकृत बीटेक और बीसीए कार्यक्रम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आरेकल विवि के साथ समेकित कार्यक्रम का एमओयू साइन करते हुए डीआईटी विवि के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए खासा फायदेमंद साबित होगा। डीआईटी विवि के कुलपति डॉ. केके रैना ने कहा कि आरेकल के साथ यह कार्यक्रम दो स्तरों पर शुरू किया जाएगा, जो सबसे अधिक मांग वाली इंडस्ट्री के लिए तैयार किया गया है। यह उद्योग और अकादमी के अंतर को कम कर छात्रों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि उच्च तकनीकी पाठ्यक्रमों का लाभ छात्रों को तभी मिलता है, जब वे उद्योगों की जरूरतों को पूरा करते हों। इस कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों के पास ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने का मौका है। आरेकल विवि के राष्ट्रीय निदेशक फ्रांसिस जैकब ने कहा कि वह तकनीकी विशेषज्ञों का एक तंत्र विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed