{"_id":"5ad1170d4f1c1b5c098b46f9","slug":"11523652365-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सुचारु रखने के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सुचारु रखने के लिए मांगे सुझाव
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पर्यटन सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी विषयों पर चर्चा की। खास तौर पर नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की स्थित से निपटने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।
पिक्चर पैलेस के समीप एक होटल में बैठक के दौरान एसएचओ भावना कैंथोला ने सभी से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग की अपील की। पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए उन्होंने जरूरी सुझाव मांगे। उन्होंने पदाधिकारियों को कड़ाई से नियमों के पालन की हिदायत दी और कहा कि माल रोड पर माल वाहक गाड़ियों की आवाजाही दिनभर नहीं होनी चाहिए। एसएचओ भावना कैंथोला ने कहा कि सुबह के वक्त ही सामान को व्यवस्थित कर लिया जाए, ताकि पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को उचित स्थान पर अपनी गाड़ियां पार्क करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जावेद खान, जगजीत कुकरेजा, सुंदर सिंह पंवार, भरत कुमाईं, सतीश जुनेजा, योगेश खुमरियाल, बीएल भारती मौजूद थे।