{"_id":"5ab2b0fe4f1c1ba2238b67ce","slug":"11521660158-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को हर साल मिलेगी सर्विस बुक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को हर साल मिलेगी सर्विस बुक की जानकारी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों को हर साल मिलेगी सर्विस बुक की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पुलिसकर्मियों को अब प्रत्येक वर्ष एक बार उनकी सर्विस बुक की जानकारी मिलेगी। वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
बुधवार को एसएसपी ने कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा और आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सेवा अभिलेख समय से तैयार होने चाहिए ताकि उन्हें ग्रेच्युटी समेत अन्य लाभों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने साल में एक बार सभी कर्मियों को सर्विस बुक के संबंध में जानकारी देने के भी निर्देश दिए। इसमें प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को मिले पुरस्कार और उत्तम प्रविष्टि अपडेट की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों के डीए व टीए बिल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल और अन्य बिलों को प्राथमिकता के आधार पर पास करने के निर्देश दिए।