{"_id":"5a91cd464f1c1b78028b6571","slug":"11519504710-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यावरण शुद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यावरण शुद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी’
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
हिमालयाज यू एंड मी फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में ‘एनवायरमेंट कॉन्क्लेव-2018 कंजरविंग इकोलॉजी ऑफ उत्तराखंड’ का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों ने विचार रखे। पद्मविभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर समय रहते नहीं चेते तो इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। वर्ष 2013 में आई आपदा खतरे की घंटी थी। अब पर्यावरण पर गंभीरता से चिंतन किया जाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मविभूषण चंडी प्रसाद भट्ट, पीसीसीएफ जयराज और एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा सूबे में कई बड़े पावर प्लांट बनाए जा रहे हैं। इससे पर्यावरण को खतरा पैदा होगा। सरकार को छोटे-छोटे प्लांट बनवाने चाहिए, ऐसा होने से पर्यावरण प्रभावित नहीं होगा। पीसीसीएफ जयराज ने कहा कि अगर लोग जागरूक हो जाएं तो पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। आसपास या जंगल में कोई अराजक तत्व पेड़ काटता है तो इसकी सूचना वन विभाग को तुरंत देनी चाहिए। बॉलीवुड फिल्मों के लेखक दिलीप शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड में कई खूबसूरत लोकेशन हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है। सरकार को इसे लेकर कदम उठाने चाहिए। वह एक लव स्टोरी लिख रहे हैं, जिसकी शूटिंग उत्तराखंड में होगी। पद्मश्री गायिका बसंती बिष्ट ने भी विचार रखे। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित भनोट, अरुणा भनोट, प्रवीन यादव, समीर सिन्हा थे।