फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूड़े में लगी आग, धुएं से फैली इलाके में दुर्गंध

कूड़े में लगी आग, धुएं से फैली इलाके में दुर्गंध

Sat, 24 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कूड़े में लगी आग, धुएं से फैली इलाके में दुर्गंध
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के पास खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग के साथ कूड़े से उठे धुएं से इलाके में दुर्गंध फैल गई। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया। लेकिन शाम तक धुएं की दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सूचना के बाद भी नगर निगम से किसी अधिकारी और कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।

डीएवी कॉलेज के पास खाली प्लॉट में कूड़े का ढेर लगा है। शुक्रवार दोपहर को किसी शरारती तत्व ने कूड़े में आग लगा दी। देखते ही देखते कूड़ा धूं-धूं कर जलने लगा। पूरे इलाके में धुआं और उसकी दुर्गंध फैल गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कांग्रेस प्रवक्ता संजय भट्ट, संदीप, सुनील गुप्ता, वैभव कुमार आदि लोगों ने नगर निगम और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया। लेकिन देर शाम तक नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि देशभर के साथ राजधानी में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। इसके बावजूद शहर के खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर निगम की लापरवाही की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। ऐसे में सर्वेक्षण में दून की रैंकिंग में कैसे सुधार होगा। कहा कि जल्द से यहां से कूड़ा उठान शुरू नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली। अगर वहां से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है तो यह चिंताजनक है। जल्द ही मामले को दिखवाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed