{"_id":"5a81f5b34f1c1b8f268b9989","slug":"11518466483-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि 1 के 124 छात्र अब टैबलेट से पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि 1 के 124 छात्र अब टैबलेट से पढ़ेंगे
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय विद्यालय-1 हाथीबड़कला के 124 छात्रों को सोमवार को टैबलेट बांटे गए। ये टैबलेट केविएस देहरादून रीजन में डिजिटल इंडिया के ई-प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत बांटे गए हैं। इसके बाद कक्षा आठ के छात्र अब पूरा सिलेबस टैबलेट मेें पढ़ सकेंगे।
केविएस देहरादून के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के ऊपर किताबों के बोझ के नजरिए से निश्चित तौर पर यह क्रांतिकारी योजना है। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देहरादून के केवि-1 का चयन किया गया है। आने वाले समय में किताबों की हार्डकॉपी पर निर्भरता घटाकर ई-बुक्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा इस टैबलेट में कक्षा आठ के सभी विषयों के पाठ और वीडियो हैं। आने वाले समय अन्य सभी विद्यालयों को ई-प्रज्ञा कार्यक्रम के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। प्राचार्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ई-प्रज्ञा से डिजिटल इंडिया की मुहिम तेज होने के साथ साथ ‘ये कैसी लाचारी है, बस्ता मुझसे भारी है’ के मुहावरे से मुक्ति मिलेगी। टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों में से कक्षा आठ की छात्रा ऋतिका चौहान ने कहा कि टैबलेट से हम घर पर अपने पाठ्यक्रम पर आधारित पाठ वीडियो देखकर पढ़ सकेंगे।