{"_id":"5a7e04124f1c1bb2208b839a","slug":"11518208018-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा आर्य ने जीजीआईसी की छात्राओं के साथ देखी ‘पैडमैन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा आर्य ने जीजीआईसी की छात्राओं के साथ देखी ‘पैडमैन’
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जीजीआईसी राजपुर रोड की 65 छात्राओं के लिए यह सिर्फ मनोरंजन का मामला नहीं था, बल्कि एक ऐसी सीख लेने का मौका भी था, जो उनके लिए निहायत जरूरी है। जेहन में कुछ इसी तरह की बातें लेकर उन्होंने महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री रेखा आर्या के साथ शुक्रवार को अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म पैडमैन का पहला शो देखा। फिल्म देखने के बाद सबकी एक राय और एक संकल्प था कि पीरियड्स का जिक्र होने पर वह शरमाएंगी नहीं। पीरियड्स के प्रति छात्राओं में जागरुकता लाने के लिए उन्हें मुफ्त फिल्म दिखाने वाली राज्यमंत्री रेखा आर्या के चेहरे पर भी संतुष्टि के भाव नजर आए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि अब सेनेटरी नैपकिन और पैड को लेकर बनी झिझक तोड़ने का समय आ चुका है।
शुक्रवार को क्रॉस रोड मॉल में राज्यमंत्री रेखा आर्य और जीजीआईसी की 65 छात्राओं ने पैडमैन देखी। मंत्री ने कामकाज की व्यस्तता को दूर रखकर छात्राओं के साथ प्रेरक फिल्म देखने को तरजीह दी। जीजीआईसी और जूनियर हाईस्कूल राजपुर रोड की छात्राएं फिल्म को लेकर उत्साहित दिखीं। इस दौरान रेखा आर्य ने छात्राओं को सेनेटरी पैड्स भी बांटे। रेखा आर्य ने छात्राओं से कहा कि हमें अब शर्म का पर्दा हटाना होगा। पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, जिसे हम छुपाएं। अगर इस दौरान किसी छात्रा को स्कूल में कोई परेशानी होती है तो वे बेझिझक शिक्षक से संपर्क करें। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया। आर्य ने कहा कि फिल्म पर्सनल हाईजीन जैसे अहम विषय को छूती है। इससे बालिकाओं में जागरूकता फैलेगी।
--
रुद्रपुर में लगेगी सेनेटरी नैपकिन पैड की फैक्ट्री
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार बहुत जल्द रुद्रपुर में सेनेटरी नैपकिन पैड बनाने की फैक्ट्री लगाने जा रही है। इसके लिए सीएसआर मशीन आ चुकी है। इससे सेेनेटरी पैड बनाकर जरूरतमंदों को सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को पैड दिया जाएगा। साथ ही वेंडिंग मशीन के जरिये तीन रुपये में एक पैड मुहैया कराए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड सेनेटरी प्रूफ हो सके।